
शिवपुरी।
भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के
साथ भीनी-भीनी रिश्तों की मिठास को अविस्मरणीय बनाए रखने के लिए वात्सल्य
समूह के संस्थापक अध्यक्ष व नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष इंजी. पवन जैन
द्वारा आगामी 9 अप्रैल को वात्सल्य समूह शिवपुरी द्वारा रिश्तों की मिठास
श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा
है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद
ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगें जिनके बीच शिवपुरी अंचल के रिश्तों की
मिठास को उनके साथ मिलकर बांटा जाएगा। इस अनुकरणीय व प्रेरकीय कार्यक्रम
की चर्चाऐं इन दिनों बाजार में सरगर्म है और चहुंओर इस आयोजन को लेकर लोग
आयोजनकर्ता संस्था की चर्चाऐं कर रहे है। आगामी 9 अप्रैल को सायं 7 बजे
स्थान होटल पी.एस.रेसीडेंस में वात्सल्य समूह संस्थापक अध्यक्ष इंजी.पवन
जैन व उनके अन्य सहयोगियों के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत
ज्योतिरादित्य सिंधिया ना केवल कार्यक्रम में रिश्तों की मिठास को घोलेंगें
वरन् आयोजित स्नेहभोज में भी शामिल होगें। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों
जोरों पर है और इसे अद्भुत अकल्पनीय बनाने के लिए ना-ना प्रकार की
तैयारियां की जा रही है ताकि यह कार्यक्रम में शिवपुरीवासियों की
मनुस्मृतियो में चिर-चिरायु समय तक अविस्मरणीय बना रहे।






Be First to Comment