
शिवपुरी। पिछोर का प्रतिभा से गहरा रिश्ता है। गत दिवस घोषित सी बी एस सी परीक्षा कक्षा 12 रिजल्ट में मूलतः पिछोर की रहने वाली एवं प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाली बिटिया कुमारी मुस्कान राठौर पुत्री राजेश सिंह राठौर मांता रजनी राठौर ने भोपाल के डीपीएस कोलार विद्यालय में अध्ययन करते हुए 97.80% प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में पांचवी रेंक प्राप्त की बचपन से ही होनहार मुस्कान राठौर का भविष्य में उद्देश सिविल सर्विस में जाने का है मुस्कान ने अपनी इस उपलब्धि को ईश्वर की कृपा स्वंय की मेहनत और परिवार का हर पल साथ में रहकर सहयोग करने को बताया हैं। मुस्कान की शानदार उपलब्धि पर श्री मोहन सिंह कुशवाह ,नरेश राठौर ,महेश राठौर ,डॉ रविन्द्र सिंह कुशवाह ,श्रीमती पिंकी तोमर ,श्रीमती सुशील सुनीता तोमर ,अछेन्द्र गायत्री कुशवाह ,शिवानी ,जितेंद्र सिंह कुशवाह ,अनन्या सिंह ,पूर्वी सिंह ,रियांश सिंह ,पवन पाठक ,संजय भदोरिया ,मुकेश चौधरी ,बृजेश आचार्य ,संजीव शर्मा ,राजीव नीखरा ,अंकित पाराशर ,गोविंदा शर्मा सहित सभी इष्ट मित्रों परिजनों एवं राजावत परिवार द्वारा बधाइयां शुभकामनाएं दी है।






Be First to Comment