ग्वालियर। बाजार घूमने गए व्यवसायी के मकान से चोर अलमारी का लॉक खोलकर 95 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात शुक्रवार शाम 4 से 6 बजे के बीच चेतकपुरी की है। व्यवसायी जब घर लौटा तो दरवाजा खुला पड़ा था। घर का नौकर भी नहीं था। तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित चेतकपुरी निवासी रामप्रकाश पुत्र रामदास गुप्ता का धागा बनाने का कारखाना है। अभी उनका बेटा व्यवसाय संभालता है। शुक्रवार शाम बेटा कारखाने पर था और रामप्रकाश पत्नी के साथ कुछ खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे। मकान की देखभाल के लिए नौकर सोनू को छोड़ गए थे। शाम 6 बजे के बाद जब व्यापारी घर लौटे तो घटना का खुलासा हुआ। घर के दरवाजे खुले हुए थे, जब वे अंदर पहुंचे तो अलमारी का दरवाजा भी खुला था और उसमें रखे 95 हजार रुपए जो कुछ देर पहले ही रखे थे वह गायब थे। घर पर सोनू भी नहीं था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोनू की तलाश की लेकिन फिलहाल वह नहीं मिला है।
अलमारी में रखे 95 हजार रुपए चोरी, घर की रखवाली करने वाला नौकर गायब,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
- एनएच-27 पर भीषण हादसा: खड़े टैंकर में डंपर की टक्कर, हेल्पर की मौत / Shivpuri News
- टैक्सी चालक ने लौटाया महिला का खोया पर्स, पेश की ईमानदारी की मिसाल / Shivpuri News





Be First to Comment