Press "Enter" to skip to content

शहीद बिस्मिल की 93वे बलिदान दिवस पर शहादत में चौथी बार निकलेगी मशाल यात्रा / Shivpuri News

 

कोरोना काल के नियमों का पालन करते हुए बीपीएम जयहिंद मिशन एवं संत रैदास द्वारा किया जा रहा आयोजन
 

शिवपुरी। जिला मुख्यालय शिवपुरी से लेकर मुरैना तक प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुरैना के बाबई तक निकाली जाने वाली शहीदों की शहादत में पैदल मशाला यात्रा निकाली जा रही है। यह आयोजन हर वर्ष समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य, उपाध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य के संयुक्त तत्वाधान में निकाली जाती है।

इसी क्रम में 19 दिसम्बर को शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के 93वें बलिदान दिवस के अवसर पर एक बार फिर सै पैदल मशाल यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें संस्था पदाधिकारी व सदस्यगण मुरैना से यह पैदल मशाला यात्रा निकालकर बाबई तक जाऐंगें। जहां शहीद बिस्मिल की बलिदान स्थली पर पहुंचकर इस मशाल को समर्पित किया जाएगा। इस पैदल मशाल यात्रा में शहीदों की शहादत को याद किया जाएगा और पैदल शिवपुरी से लेकर मुरैना तक इस मशाल यात्रा का अनेकों स्थानों पर स्वागत भी होगा।

इस दौरान बीपीएम जयंहिद मिशन अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य, संत रैदास के अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य सहित इस पैदल मशाल यात्रा में आदित्य शिवपुरी, संरक्षक अवधेश सक्सैना, लल्ला पहलवान, रशीद खान, राजू ग्वाल, मणिकांत शर्मा, कन्हैया कुशवाह, विजय परिहार आदि सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल होंगें जो शहादत में निकाली जाने वाली पैदल मशाल यात्रा के इस आयोजन को सफल बनाऐंगें। शहीद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर मुरैना प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बाबई में किया गया है जहां इस पैदल मशाल यात्रा को वहां मौजूद अधिकारियों को सौंपकर उसे समर्पित किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!