Press "Enter" to skip to content

हायर सेकंडरी के शेष विषयों की परीक्षा 9 जून से | Shivpuri News

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकंडरी और हायर सेकंडरी व्यवसायिक परीक्षा- 2020 की शेष विषयों की परीक्षाओं का (सामान्य एवं दिव्यांग छात्रों के लिए) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 9 जून से 15 जून तक संचालित की जाएंगी। सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दें। परीक्षार्थी परीक्षा की तिथि एवं समय मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए मंडल द्वारा 20 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!