Press "Enter" to skip to content

9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, घटना के 6 घंटे बाद दर्ज हुआ मामला | Shivpuri News


शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकर में एक मुस्लिम युवक ने 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर दी। जिससे बालिका की हालत खराब हो गई और घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने मामले में कोई तत्परता नहीं दिखाई और परिजनों की शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में जब परिजनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला तो पुलिस ने घटना के 6 घंटे बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और रात्रि में बालिका को मेडिकल जांच के लिए शिवपुरी लाया गया जहां पीडि़ता के पिता ने पुलिस पर असुनवाई के आरोप लगाए। 
जानकारी के अनुसार 9 वर्षीय बालिका को आरोपी जब्बा मुसलमान निवासी कांकर अपने साथ बहला फुसलाकर ले आया और उसे गांव में स्थित पण्डित के गोडा में बने एक कमरे में ले गया जहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया। इस घटना से बालिका के गुप्तांग में चोट आ गई और उसके यहां रक्तस्त्राव होने लगा। घटना के बाद आरोपी बालिका को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद बालिका जब घर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उनकी शिकायत तक नहीं सुनी। आरोप है कि पुलिस ने बालिका का मेडिकल भी कराने की जहमत तक नहीं उठाई, लेकिन जब परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया तो पुलिस सक्रिय हो गई और मामले में आरोपी जब्बा मुसलमान के खिलाफ भादवि की धारा 376(2)(आई), 5/6 पास्को एक्ट के तहत कायमी कर बालिका को रात करीब 11 बजे के लगभग पुलिस मेडिकल कराने शिवपुरी अस्पताल आई। जहां बालिका का उपचार किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!