शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा ‘‘बालहठ जिद्द है मतदान की’’ अभियान के तहत जिले की शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक हाईस्कूल, हायरसेकेण्डरी विद्यालयों के 9598 छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अभिभावकों एवं परिजनों को शत्प्रतिशत मतदान करने हेतु लेखन किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी ने बताया कि शिवपुरी जिले के 8 विकासखण्डों के तहत आने वाले शासकीय अशासकीय हाइस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा शत्प्रतिशत मतदान करने हेतु अपने अभिभावको को पत्र लिखा गया। जिसमें शिवपुरी विकासखण्ड के तहत 2690, पोहरी में 2050, कोलारस 380, बदरवास 1331, करैरा 945, नरवर 544, पिछोर 1178, खनियांधाना 480 शामिल है।





Be First to Comment