Press "Enter" to skip to content

सेंवढ़ा में 9 करोड़ से बनेगी 5 पीडब्ल्यूडी सड़कें, विधायक घनश्याम सिंह ने दिलाई सौगात

सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह की पहल रंग लाई
सेंवढ़ा क्षेत्र में 9 करोड़ से बनेगी पीडब्ल्यूडी सड़क, टेंडर जारी 
दतिया। सेंवढ़ा विधानसभा में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से नवीन डामरीकृत पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। एक महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सेंवढ़ा क्षेत्र को यह सौगात सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के प्रयासों से मिली हैं। 
दरअसल बीते वर्ष विधायक घनश्याम सिंह के प्रस्ताव पर तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सेवढा क्षेत्र में डामरीकृत सड़को के निर्माण को वर्ष 2020-21 के बजट में  स्वीकृति दी थी।
अब  पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करते हुए टेंडर जारी कर दिए हैं। 
 9 करोड़ की लागत से बनेगी 5 सड़कें- 
1- जोरा से वराना 6.5km, लागत 305 लाख
अभी यह हैं स्थिति- 
अभी इन्दरगढ़ के जोरा से भांडेर वाया कामद रोड जाना पड़ता हैं। जिसकी दूरी 30 km है। जोरा से वराना सड़क बनने से यह दूरी घटकर 15 km रह जाएगी।
2- भरौली से स्यावरी 1.92 km लागत 103.17 लाख 
अभी यह है स्थिति-
स्यावरी से इन्दरगढ़ आने के लिए भरौली होकर लोग आवागमन करते है। बारिश के दिनों भरौली के रास्ते कीचड़ मच जाने के कारण उन्हें उचाड के रास्ते इन्दरगढ़ आना पड़ता है। जिससे 5 km अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। भरौली से स्यावरी सड़क बनने से स्यावरी के लोगों को अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। 
3- सिजोरा से थैली 2.64km लागत 143.67 लाख
4- दिगंवा से महरौली 3.80 km  लागत 223.19 लाख
अभी यह हैं स्थिति- 
दिंगवा, भगवापुरा से सालोन बी जाने के लिए वाया इन्दरगढ़ जाना पड़ता है। जिसकी दूरी 45 km है।  दिंगवा से महरौली सड़क बनने से यह दूरी घटकर 15 km रह जाएगी।
5- वरगुवां से कडूरा 2.55 km लागत 116.74 लाख से स्वीकृत हुई हैं। 
मिलेगी आवागमन की सुविधा, कम होगी इन्दरगढ़ से भांडेर की दूरी- 
उक्त सभी सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा सुलभ होगी। जिससे वह कम समय में अपने गांवों से आस पास के शहरों पहुंच सकेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!