Press "Enter" to skip to content

कोतवाली ओर पिछोर थाने की पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 आरोपियों सहित 45300 रुपये किये जप्त | Shivpuri News

थाना कोतवाली और पिछोर द्वारा जुए के फड़ पर कार्यवाही कर 9 आरोपियों को दबोचकर 45300 रुपए की नगदी की जप्त
शिवपुरी। आज दिनांक 16.12.19 को उनि. कुलदीप सिंह थाना कोतवाली को सूचना मिली कि बीपीटी स्कूल के मैदान में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से उनि. कुलदीप सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम उनि. सुनील राजपूत, सउनि रामचंन्द्र शर्मा, आर. भूपेन्द्र, शिवांशु एवं सैनिक राजकुमार के साथ व्हीपीटी स्कूल रवाना हुए, वहां पहुंचकर पाया कि स्कूल के पास स्थित मैदान के एक कोने में दीवार की आड़ में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें दबोचकर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम मोहर सिंह पुत्र भगवान सिंह यादव उम्र 42 साल , रामसिंह पुत्र रामचरण जाटव उम्र 36 साल, आनंद कुशवाहा पुत्र रामकृष्ण कुशवाहा उम्र 32 साल, नारायण पुत्र भूपेंद्र सराफे उम्र 56 साल एवं मकसूद पुत्र नूरखान उम्र 53 साल निवासीगण शक्तिपुरम खुड़ा का होना बताया, जिन्हें दबोचकर उनके कब्जे से 25000 रू की नकदी एवं एक ताश की गड्डी जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव को सूचना प्राप्त हुई कि वीजासेन रोड़ पिछोर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर से थाना प्रभारी पिछोर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को वीजासेन रोड़ पिछोर तरफ रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा वीजासेन रोड पर पहुंचकर देखा तो कुछ व्यक्ति जुआ खेलते हुए दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर दबोचकर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम ताहिर पुत्र जहांगीर मुसलमान उम्र 30 साल निवासी बाचरोन चैराहा पिछोर, नीरज पुत्र नंदराम खटीक उम्र 28 साल निवासी नरिया मोहल्ला पिछोर, गोविंद पुत्र बाबूलाल गुप्ता उम्र 28 साल, जोनी पुत्र कैलाश गुप्ता उम्र 40 साल निवासीगण पिछोर का होना बाताया, जिनके कब्जे से 20300 रू की नकदी एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवही कर गिरफ्तार किया गया ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!