पिछोर पुलिस ने की कार्यवाही

शिवपुरी। अवैध उत्खननकर्ता के खिलाफ पिछोर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुदनी नदी पर से अवैध उत्खनन करते हुए 9 डंपर एवं 3 पनडुब्बी को जब्त किया है। सूचना मिलने पर करैरा एसडीओपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुंदरपुर में बुदनी नदी पर बड़ी मात्रा में अवैध उत्खन हो रहा है। इस सूचना के बाद शाम करीब 7 बजे पुलिस ने पडऱा चौराहे से 9 डंपर जब्त किये जिनमें चार खाली और 5 भरे हैं, वहीं तीन पनडुब्बी भी जब्त की हैं। पुलिस की बड़ी कार्यवाही से अवैध उत्खननकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलने पर एसडीओपी करैरा भी मौके पर पहुंचे। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव, एसआई कैलाश शर्मा, एमएल वर्मा, प्रताप सिंह गुर्जर, रवि कौरव, राजपाल, रामनाथ, हीरा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Be First to Comment