बछिया और 9 घंटे में 3 महिलाओं की चोटी कट गई। घटना ग्वालियर के महलगांव,
सिरोल व मोहना इलाके की है।
चोटी कटने की घटना के बाद से इलाके में
दहशत का माहौल है। जिनके घर वारदात हुई है वहां लोगों की भीड़ लगी है।
जिनमें से दो महिलाएं तो घटना के बाद से 4 से 5 घंटे तक बेहोश रहीं।
घटना
की सूचना क्षेत्रीय लोगांे ने पुलिस को दी। लेकिन किसी भी स्पॉट पर पुलिस
नहीं पहंची। चोटी किसने काटी और इसके पीछे कौन है यह अभी तक पता नहीं चल
सका है।
डॉक्टर को दिखाएं या ओझा को
चोटी
कटने की घटना के बाद बेहोश महिलाओं को लोग डॉक्टर के पास ले जाएं या झाड़
फूक करने वाले ओझा के पास। ज्यादातर घटनाएं निचली बस्तियों में हो रही हैं।
जिसके बाद लोग परेशान हैं। सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि पुलिस इस मामले
में कार्रवाई नहीं कर रही है। अब कौन कार्रवाई करेगा। शिकायत लेकर किसके
पास जाएं।
20 दिन में एक दर्जन महिलाएं हुई शिकार
पिछले
20 दिन में शहर के अंदर एक दर्जन से अधिक महिलाएं, बच्चियां चोटी कटने की
घटना का शिकार हुई हैं। यह हरकत कौन कर रहा है और कैसे घर में बैठे-बैठे
चोटी जाती है। यह जांच का विषय है, लेकिन कोई भी जांच संस्था इन केसों को
अपने हाथ मंे नहीं ले रही हैं।





Be First to Comment