बाल संरक्षण इकाई चाइल्ड लाइन एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई ने किया रेस्क्यू

शिवपुरी। समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत एवं किशोर न्याय बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015 के प्रावधान अनुसार महिला एवं बाल विकास की अनुशांगिक इकाई जिला बाल संरक्षण इकाई चाइल्ड लाइन एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा संयुक्त दल बनाकर बाल भिक्षावृत्ति एवं कबाड़ा पन्नी बीनने वाले बच्चों का रेस्क्यू हेतु अभियान चलाया गया। अभियान अंतर्गत विशेष किशोर पुलिस इकाई से ओम प्रकाश शर्मा जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जैनआउटरीच कार्यकर्ता मनीष शर्मा चाइल्डलाइन से हिम्मत सिंह विनोद परिहार एवं नीरज जाट ने संयुक्त दल बनाकर बड़ोदी, फतेहपुर, मनियर बड़ागांव, ग्वालियर बायपास, फिजिकल आदि स्थानों से 8 बच्चों को रेस्क्यू किए गए। रेस्क्यू किए गए सभी बच्चे भीख मांगते एवं कबाड़ा पन्नी विनती हुए पाए गए। उक्त सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर समिति की सदस्य श्रीमती उमा मिश्रा द्वारा सभी बच्चों की काउंसलिंग की गई एवं स्कूल जाने हेतु समझाइश दी गई तथा बच्चों के माता पिता य संरक्षक को बाल कल्याण समिति के समक्ष बुलाकर सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि आगे से बच्चे से इस प्रकार का कृत्य करते पाए गए तो संरक्षक पर कार्यवाही की जाएगी। रेस्क्यू किए गए बच्चों के नाम भी स्कूल में दर्ज हैं जिस पर बच्चों को कल से स्कूल जाने एवं संरक्षक को बच्चों को स्कूल भेजने हेतु समझाइश देकर सभी बच्चों को उनके संरक्षकों के सुपुर्द कर दिया गया।






Be First to Comment