ट्रेक्टर पर बैठे 8 साल के मासूम पर गिरा बिजली का तार, मौत

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेेत्र के तहत आने वाले ग्राम दोलतपुर में करंट लगने से एक 8 साल के मासूम की मौत हो गई। बताया जाता है कि बालक ट्रेक्टर पर सवार था जब वह बिजली के तारों के नीचे से निकला तो तार टूटकर उसके ऊपर आ गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
जितेंद्र उर्फ राज पुत्र राकेश जाटव निवासी ग्राम दोलतपुर ट्रेक्टर पर बैठकर जा रहा था। ट्रेक्टर को नीरज पुत्र हरीराम जाटव निवासी खरई तेंदुआ चला रहा था। जैसे ही ट्रेक्टर अनुमतसिंह यादव के मकान के आगे पहुंचा तोे जितेंद्र उर्फ राज के ऊपर बिजली का तार गिर गया और करंट लग जाने से मौत हो गई। मामले को लेेकर पुलिस ने ट्रेक्टर चालक नीरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हे।