शिवपुरी। शिवपुरी जिले की सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 28 नवम्बर को ईव्हीएम से डाले गए मतों की गणना 11 दिसम्बर 2018 को प्रातः 08 बजे से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में बनाए गए मतगणना केन्द्र पर शुरू होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उक्त आशय की जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता और पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने जिला मुख्यालय पर मतगणना से संबंधित आयोजित संयुक्त पत्रकारवार्ता में दी।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकारवार्ता में अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कवर, उपसंचालक जनसंपर्क अनूप सिंह भारतीय सहित विभिन्न समाचार पत्रोंए समाचार चैनलों आदि के ब्यूरोप्रमुख उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि 28 नवम्बर को जिले की पांचों विधानससभा निर्वाचन क्षेत्रों में डाले गए मतों की गणना 11 दिसम्बर को प्रातः 08 बजे से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में बनाए गए मतगणना केन्द्र पर विभिन्न कक्षों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के गणना एजेंटो के फोटो युक्त पहचान पत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अलग.अलग रंगों के जारी किए गए है। जिसमें करैरा विधानसभा के गुलाबीए पोहरी के नीलेए शिवपुरी के हरेए पिछोर के पीले और कोलारस के लाल रंग के पहचान पत्र होंगे। जबकि मतगणना संबंधित व्यवस्थाओं में लगाए गए अधिकारी एवं कर्मचारियां को सफेद रंग के ड्यूटी पास जारी किए गए है।
उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम डाकमतपत्रों की गणना सुबह 08 बजे से शुरू होगी। 30 मिनिट पश्चात ईव्हीएम मशीनों से डाले गए मतों की गणना शुरू होगी। डाकमतपत्र हेतु करैरा, पोहरी एवं कोलारस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक टेबिल और पिछोर की दोए जबकि शिवपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की गणना 03 टेबिलों पर होगी। ईव्हीएम मशीनों से डाले गए मतों की गणना हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14.14 टेबिल लगाई गई है। करैराए पिछोर और कोलारस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतों की गणना 23 राउण्डों में, जबकि पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की गणना 21 और शिवपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में डाले गए मतों की गणना 22 राउण्ड में होगी।
प्रत्येक मतगणना टेबिल पर एक गणना प्रेक्षकए एक गणना सहायक और एक माइक्रो ऑव्जर्वर नियुक्त किया गया है। ईव्हीएम से मतगणना पूर्ण होने के पश्चात प्रत्येक विधानसभा के एक मतदान केन्द्र का ड्रॉ के माध्यम से वीवीपेट पेपर स्लिपस के सत्यापन के लिए गणना की जाएगी। ड्रॉ में जिस मतदान केन्द्र की पर्ची निकलेगी उस मतदान केन्द्र के वीवीपेट पेपर स्लिपस की गिनती कर कंट्रोल यूनिट के परिणाम से मिलान किया जाएगा।
यहां होगी पार्किंग
पार्किंग हेतु प्रेक्षकए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के वाहन गेट नम्बर 01 के अंदर पीजी कॉलेज के सामने मैदान में, प्रेक्षक के वाहन गेट नम्बर.02 पर, समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वाहन गेट नम्बर 03 से प्रवेश कर पीजी कॉलेज भवन के पीछे स्थित मैदान में, मीडिया कर्मियों के वाहन शासकीय माध्यमिक विद्यालय फिजीकल कॉलेजद्ध का मैदान रहेगा। शिवमंदिर के पास ड्रॉप गेट रहेगा एवं आकाशवाणी के पास दूसरा ड्रॉप गेट रहेगा। मीडिया सेंटर की व्यवस्था मंच के पास की गई है। किसी भी व्यक्ति को बिना पास के मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
शुष्क दिवस आज
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिप्ला गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन 2018 के परिपेक्ष्य में मतगणना दिवस 11 दिसंबर 2018 को शुष्क दिवस घोषित किया है।
आदेश के अनुसार 11 दिसम्बर 2018 को शिवपुरी जिले की समस्त देशीध्विदेशी मदिरा दुकानें, देशी मदिरा बॉटलिंग यूनिट ;व भण्डागार तथा विदेशी मदिरा भाण्डागार को पूर्णतः बंद रखा जाकर मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। कलेक्टर ने आबकारी विभाग के अधिकारियो से शुष्क दिवस की अवधि में देशी, विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहें तथा अवैध मदिरा के क्रय.विक्रय एवं परिवहन पर कडी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।






Be First to Comment