Press "Enter" to skip to content

दुनियाभर में 820 मिलियन से अधिक लोग भूख से है पीड़ित, 3 सालों में बढ़ा आंकड़ा ! Inter national News

United Nations report: दुनियाभर में 820 मिलियन से अधिक लोग भूख से है पीड़ित, 3 सालों में बढ़ा आंकड़ा
UN Report 2019: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है साल 2018 में दुनिया भर में 821 मिलियन से अधिक लोग भूख से पीड़ित थे। पिछले तीन सालों की तुलना में ये आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन और WHO सहित अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों द्वारा निर्मित ‘द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड’ नामक रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट में यह चौका देने वाला खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट सतत विकास लक्ष्य की ओर शून्य भूख के लिए प्रगति पर नजर रखने का हिस्सा है। इसका उद्देश्य भूख को समाप्त करना, खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना और 2030 तक कुपोषण के सभी रूपों को समाप्त करना है। इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में 821 मिलियन से अधिक लोग भूख से पीड़ित थे। इस रिपोर्ट के अनुसार हर 9 में से 1 शख्स इस बीमारी से पीड़ित है। इसके अनुसार भूखे लोगों की संख्या एशिया में लगभग 513.9 मिलियन रही, जबकि अफ्रीका में 256.1 मिलियन और लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में 42.5 मिलियन के आस-पास थी।

रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 में कुपोषण में वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और युद्ध था। लेकिन, संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के तहत साल 2030 इसे पूरी तरह से काबू में कर लिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में 811 मिलियन लोग कुपोषण का शिकार थे। इस संबंध में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के प्रमुख डेविड ब्यासले ने कहा कि, ‘हम 2030 तक इस बड़ी समस्या से निजात पा लेंगे।’
अफ्रीका में कुपोषण व्यापक रूप से बना हुआ है। यहां लगभग 20 प्रतिशत आबादी कुपोषण से प्रभावित है, और एशिया में 12 प्रतिशत से अधिक लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में लगभग 7 प्रतिशत लोग इससे प्रभावित है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!