Press "Enter" to skip to content

सूने मकान से 80 हजार रुपए और गहने चोरी,


जबलपुर। धनवंतरि नगर में किराए के मकान में रहने वाले बेलखेड़ा मनकेड़ी निवासी महेन्द्र पटेल के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 80 हजार रुपए नकद और चांदी के जेवर पार कर दिए। संजीवनी नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दहेज के लिए पत्नी से मारपीट करने वाले युवक पर केस दर्ज
जबलपुर। मझगवां पुलिस ने भनपुरा निवासी आकांक्षा उर्फ शालिनी पटेल की रिपोर्ट पर उसके पति राकेश पटेल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आकांक्षा के मुताबिक राकेश दहेज के लिए आए दिन उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है।
गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई
जबलपुर। गढ़ा के कुम्हार मोहल्ला में रहने वाली बबीता चौधरी की उसके पति पप्पू चौधरी ने मंगलवार रात बेरहमी से पिटाई कर दी। बबीता गर्भवती है। उसके मुताबिक पप्पू रोज शराब पीकर घर आता है। जिसका उसने विरोध किया तो पप्पू ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पप्पू की तलाश शुरू कर दी है।
 उधारी के पैसे मांगने पर चाकू मारा
जबलपुर। अधारताल के संजय नगर इलाके में रहने वाले हरिशंकर पटेल पर जावेद मंसूरी नाम के युवक ने मंगलवार रात चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हरिशंकर ने जावेद मंसूरी को ढाई लाख रुपए उधार दिए थे। रुपए मांगने पर जावेद उसे 10 दिन से धमका रहा था। मंगलवार की रात हरिशंकर डेयरी से घर लौट रहा था, तभी जावेद ने उसकी कमर में चाकू मारते हुए दोबारा पैसे मांगने पर जान से खत्म कर देने की धमकी दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!