Press "Enter" to skip to content

सीबीएसई स्कूलों में 8वीं तक की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में ऑनलाइन होंगी / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एज्युकेशन सीबीएसई
से संबद्धता प्राप्त स्कूलों में इस बार कक्षा आठवीं तक की परीक्षा ऑनलाइन
ही कराई जाएंगी। अधिकांश स्कूलों में इन परीक्षाओं की शुरुआत मार्च के
पहले हफ्ते में हो जाएगी। स्कूलों ने वार्षिक परीक्षाओं के संबंध में टाइम
टेबल भी जारी कर दिया है। ऑनलाइन होने वाली इन परीक्षा में पेपर हल करने के
लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिलेगा। अभी तक ऑनलाइन परीक्षा में
पेपर हल करने की समय अवधि 3 घंटे रहती थी, लेकिन इस बार ऑनलाइन परीक्षा
होने से 30 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।

यह समय
विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और डाउनलोड करने के लिए दिया जाएगा,
आंसर शीट में नाम, रोल नंबर और बाकी डिटेल्स भरनी होगी और फिर आंसर लिखना
होगा। कुछ स्कूलों में प्राइमरी क्लास यानी पहली से पांचवी तक के
विद्यार्थियों को उनके इंटरनल असेसमेंट के आधार पर ही अगले क्लास में
प्रमोट किया जाएगा। जबकि ज्यादातर स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों
की ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!