Press "Enter" to skip to content

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ एसटीएस का 8वां स्थापना दिवस समारोह | Shivpuri News

मिमिक्री, कॉमेडी, गीत, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां रही आकर्षण का केन्द्र
शिवपुरी- आईटीबीपी संस्थान के सिग्नल टे्रनिंग स्कूल का 8वां स्थापना दिवस समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन संस्थान के डीआईजी आर.के.शाह के निर्देशन में आईटीबीपी परिसर में आयोजित किया गया जहां दिन के समय विभिन्न प्रकार के खेल और मेले का आयोजन हुआ तो वहीं देर सायं के समय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी के आकर्षण केन्द्र रहे। जिसमें मिमिक्री, कॉमेडी, गीत, सामूहिक नृत्य आदि पर हिमवीरों एवं संस्थान के अधिकारियेंा द्वारा रोचक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से रिटा.आईजी एमसी भट्ट, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगड़कर, आईबी संस्थान के सहदेव, करैरा आईटीबीपी के अधिकारी भंवर सिंह, कमाण्डेट ऋषभ  सहित शहर के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान के  कमाण्डेट एम.ए.बेग, कमाण्डेट राजीव लोचन शुक्ला, द्वितीय कमान अधिकारी, राजेश चौधरी, डिप्टी कमाण्डेट संजय, भरत, प्रकाश झा, व्यंगयादेशन, नरेन्द्र, असि.कमाण्डेट आनंद दीक्षित सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हैप्पीडेज स्कूल की कॉर्डिनेटर मिस रेखा पाठक, नृत्य की टे्रनिंग देने वाली श्रीमती डिम्पल त्यागी, श्रीमती रजिया खान व संगीत कलाकारों आत्मानंद शर्मा एवं आशीष जैन को विशेष सहयोग पर सम्मानित किया गया। 
कॉमेडी ने किया प्रभावित, नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश 
हिमवीर हेड कॉंस्टेबल मनोज कुमार, संदीप व गुलचंद द्वारा स्थापना दिवस पर शानदार कॉमेडी की जहां प्रस्तुति दी गई वहीं आधुनिक नाई की दुकान लगाकर ग्राहक और दुकानदार बनते हुए आज के समय में चमकते चेहरों को बताया तो वहीं दुकान पर आकर धूम्रपान और गुटखा खानों वालों के लिए दुव्र्यसनों से बचने का संदेश भी दिया। इस कॉमेडी कार्यक्रम ने सभी प्रभावित किया और इसे खूब सराहा गया। 
संस्थान के अधिकारियों ने गाए गीत
आईटीबीपी सिग्नल टे्रनिंग स्कूल संस्थान के इंस्पेक्टर दिलीप सिंह द्वारा…ओ मेरे सपनों की रानी कब आएगी तूृ… की प्रस्तुति दी गई तो वहीं इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी द्वारा दिल क्या करे जब किसी से किसी को प्यार हो जाए… एवं इंस्पेक्टर शांतिभूषण द्वारा भी पुरानी यादे ताजा करते हुए गीत की शानदार की प्रस्तुति दी गई। 
सपना चौधरी के डांस और श्रीवांश के नृत्य ने मोहा मन
कार्यक्रम में हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी के गीत पर हिमवीर राहुल सिंह गौतम द्वारा बड़ी ही सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। हु-ब-हु सपना चौधरी के नृत्यों की तर्ज पर अपने शरीर को हिलोरें मारते हुए हिमवीर राहुल गौतम के इस नृत्य ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। वहीं मासूम श्रीवांश द्वारा भी ओ लड़की आंख मारे गीत पर रोचक प्रस्तुति दी गई जिसे भी सभी ने सराहा और तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ अभिवादन किया। इसके साथ ही हैप्पीडेज स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो विविधता में एकता का संदेश देते हुई नजर आई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!