
थाना पोहरी द्वारा पिछले 8 सालों से फरार 1 स्थाई वारण्टी को दबोचा
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में दिनांक 25.02.19 को थाना प्रभारी पोहरी उनि. अरविंद सिंह चैहान द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी अशोक पुत्र मोहनलाल आदिवासी निवासी भोजपुर थाना पोहरी को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर विनेगा आश्रम थाना सतनाड़ा से दबोचा गया, उक्त स्थाई वारण्टी अपराध क्रमांक 117/2011 धारा 353,332,186,147,148,149 भादवि के प्रकरण में पिछले 8 साल से फरार चल रहा था जिसेे दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इस कार्य में थाना प्रभारी पोहरी उनि अरविंद सिंह चैहान,आर.मुकेश, महेश, कपिल और सतीश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment