Press "Enter" to skip to content

एसएसटी टीम ने आचार संहिता के दौरान पकड़े दो वाहनों से 8 लाख 40 हजार / Dinara News

दिनारा। जिले में आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसएसटी नाकों पर हो रही चेकिंग के परिणाम स्वरूप बुधवार को थाना दिनारा  अंतर्गत एसएसटी पॉइंट पर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्रवाई की गई। निवासी काली पहाड़ी पवन यादव की गाड़ी नंबर यूपी 93 बी 6969 से 5 लाख तथा सुनील पटेल निवासी मोरबी गुजरात की गाड़ी नंबर जीजे 36 एल 4694 से 3 लाख 40 हज़ार रुपए पकड़े गए। इस प्रकार एसएसटी टीम द्वारा कुल 8 लाख 40 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। इस संबंध में उनसे पूछताछ की गई। थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि रुपए का कोई उचित कारण ना बताने के कारण रुपयों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!