Press "Enter" to skip to content

नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के तीसरे दिन कुल 8 उम्मीदवार ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए

शिवपुरी-विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु जिले में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ती के तीसरे दिन कुल 08 उम्मीदवारों द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसरों के समक्ष अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।

 जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 23 करैरा(अजा) के लिए प्रागीलाल जाटव (बसपा), विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24 पोहरी में प्रहलाद भारती (भाजपा), विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25 शिवपुरी में यशोधरा राजे सिंधिया (भाजपा) एवं पीयूष शर्मा(आप) ने अपना नाम निर्देशन पत्र निटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 पिछोर से के.पी.सिंह(कांग्रेस), पीतम सिंह लोधी(भाजपा), विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 27 कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव(कांग्रेस) और भानूप्रकाश ने आजाद भारत पार्टी से अपना नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया। नाम निर्देशन पत्र 09 नवम्बर 2018 को अपराह्न 03 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!