Press "Enter" to skip to content

यूथ कांग्रेस ने किया कोतवाली थाने का घेराव,गांधी पार्क के सामने की नारेवाजी,जिला अस्पताल में 8 साल की मासूम बच्ची की मौत को लेकर धरना

अनिल दुबे की कलम से…
श्योपुर,03 सिप्तम्बर 17,श्योपुर ठाणे का घेराव,AVB

फुटेज ग्वालियर FTP में श्योपुर थाने का घेराव से है

एंकर…श्योपुर जिला अस्पताल इन दिनों लापरवाही का अस्पताल बनता जा रहा है।दो दिन पहले जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से 8 साल की मासूम बच्ची गीता ठाकुर की मौत होने का मामला सामने आया था,मासूम की मौत को लेकर शहर में यूथ कोंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बच्ची की मौत के जिम्मेदार ड्यूटी डॉक्टर और अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन को लापरवाह बरतने को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की,यूथ कोंग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने के सामने बने गांधी पार्क में म्रतक बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक दुर्गालाल के खिलाफ नारेवाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पैदल मार्च करते हुए युथ के कार्यकर्ता सिटी कोतवाली थाने का घेराव करने पहुचे और कार्यकर्ताओं ने थाने में  मासूम की मौत के जिमेदारो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए FIR की मांग को लेकर थाने की सीढ़ियों पर ही बैठ कर धरना तक दिया कार्यकर्ताओ की मांग थी जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबहा शहर के वार्ड की रहने बाली पूर्व पार्षद की 8 साल की बच्ची गीता को बुखार आने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुचते है और ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर गीता की साँसे उखड़ने पर ऑक्सीजन देते है पर गीता की जिंदगी बचाने के लिए ऑक्सीजन दिए जाने बाला सिलेंडर में गैस नहीं थी और सिलेंडर खाली था ऑक्सीजन की कमी के चलते मासूम की साँसे थम जाती है और अस्पताल का स्टाफ लापरवाही उजागर होने के डर से आनान फानन में उसकी मौत होने की पुष्टि के बाद म्रतक बच्ची की लाश को परिजनों को घर ले जाने की बात करते है,बही अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज के परिजन इस लापरवाही को पकड़ते हुए बच्ची की मौत के लिए डॉक्टर की लापरवाही की  जानकारी परिवार के देते है,इस बड़ी लापरवाही के सामने आने के बाद यूथ कोंग्रेस मामला दवाने की कोशिश करने बाले दोषी डॉक्टर और सिविल सर्जन को बचाने के आरोप भी जिला प्रसाशन के अधिकारियों पर लगा रही है कि प्रशाशन ऐसे लोगो को बचाकर श्योपुर में उतर प्रदेश के गोरखपुर की घटना को दोहराना चाहा रहा हे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!