Press "Enter" to skip to content

पत्थर से कुचलकर 8 वर्षीय मासूम की हत्या

Image result for पत्थर से कुचलकर 8 वर्षीय मासूम की हत्या

बैराड़।
जिले के बैराड़ तहसील गोवर्धन थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरौदा के
सहाराना में निवासरत एक आदिवासी मासूम की गांव के ही एक नाबालिग आरोपी ने
पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने साक्ष्य को छिपाने के
लिए मृतक मासूम की लाश को झाडिय़ों में फेंक दिया। इस बात की शिकायत मृतक के
पिता ने गोवर्धन थाना पुलिस में की है जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले
की जांच की तो उसमें हत्या का मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार लवकुश उर्फ कान्हा पुत्र दिलीप आदिवासी उम्र 8 वर्ष
निवासी पिपलौदा सहराना अपने घर से खेतों में सोयाबीन बीनने की कहकर निकला
था। जो देर रात तक लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने उसे खेतों की तरफ खोजा।
तभी इस मासूम की लाश तालाब के पास झाडिय़ों में पड़ी मिली। 
इस बात की सूचना मृतक के पिता दिलीप पुत्र गनेशा आदिवासी उम्र 35 वर्ष ने
गोवर्धन पुलिस में की। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच
प्रारंभ की तो कुछ ही समय में इस मामले का पटाक्षेप हो गया। जिसमें निकलकर
सामने आया कि मृतक लवकुश उर्फ कान्हा अपने 15 वर्षीय साथी शनिराम पुत्र
पातीराम आदिवासी निवासी पिपलौदा सहराना के साथ गया हुआ था। 
जब शनिराम से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कान्हा और वह
दोनों खेतों में सोयाबीन बीनने गए हुए थे इसी दौरान कान्हा ने ज्यादा
सोयाबीन बीन लिया था और वह कम सोयाबीन बीन पाया था। इसी बात को लेकर दोनों
में विवाद हो गया और शनि ने पत्थर मारकर कान्हा की हत्या कर दी। बाद में
साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसे झाडिय़ों में फेंक दिया। 
इस मामले को लेकर मृतक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने
इस मामले का पटाक्षेप कर नाबालिग हत्यारोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर
उसे गिरफ्तार कर लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!