Press "Enter" to skip to content

भाजपा की जनविरोधी नीति और नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस ने बनाये ब्लॉक प्रभारी 8 नवम्बर को कांग्रेस मनायेगी काला दिवस

शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिये गये निर्णय के तारतम्य में जिला कांग्रेस द्वारा जिले में किसानों के सम्मान में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर पूरे जिले के प्रत्येक विकासखण्ड और मण्डीगेटों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा तथा प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 8 नवम्बर को नोटबंदी से आमजनता पर पड़े कुप्रभाव एवं 150 आम नागरिकों की मृत्यु एवं शहीद हुए किसानों को श्रृद्धांजलि दी जायेगी तथा पैदल मार्च कर ज्ञापन दिये जायेंगे। उक्त जानकारी  जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने देते हुए बताया कि  भाजपा की जनविरोधी नीति से आमजन किसान, छोटा व्यापारी, मजदूर, नौकरीपेशा व्यक्ति सभी परेशान हैं। बिजली के नाम पर शिवराज सरकार द्वारा आम उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है, मात्र जिला सूखाग्रस्त घोषित कर दिया, लेकिन किसानों को कोई राहत नहीं दी गई, उल्टे बिजली की दरों में बढोत्तरी कर दी। इन्हीं भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस पूरे जिले में आन्दोलन करेगी। 

आन्दोलन के ब्लाक अध्यक्ष, संयोजक हैं, वहीं पीसीसी प्रतिनिधि समन्वयक होंगे, ब्लॉक प्रभारी हेतु शिवपुरी शहर के लिये रमेश शर्मा प्रगति, संदीप माहेवरी, योगेन्द्र रघुवंशी, शिवपुरी ग्रामीण के लिये रामपाल रावत, रामभरोसी शर्मा, भूपेन्द्र यादव भोले, पोहरी के लिये रामकुमार शर्मा, रामवीर सिंह यादव, अनिल उत्साही, करैरा के लिये जगमोहन सेंगर, वीरेन्द्र शर्मा, रविन्द्र शिवहरे, नरवर के लिये अब्दुल खलील, भरत सिंह चौहान, अवतार सिंह गुर्जर, पिछोर के लिये एपीएस चौहान, के.एल.राय, संजय सांखला, खनियांधाना के लिये वासित अली, जयकिन केवट, शिवनंदन पडरया, कोलारस के लिये सफदर बेग मिर्जा, मुन्नालाल कुशवाह, योगेश करारे, बदरवास के लिये सरनाम सिंह रघुवंशी, राकेश जैन आमोल, अनिल शर्मा अन्नी को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने आगे बताया कि सम्बन्धित ब्लॉक प्रभारी अपने-अपने ब्लॉकों से सम्पर्क कर कार्यक्रम सम्पादित करायेंगे। किसान आन्दोलन में प्रमुख भागीदारी किसान कांग्रेस की होगी तथा 08 नवम्बर को काला दिवस कार्यक्रम में समस्त कांग्रेसजन अपने-अपने ब्लॉकों में भागीदारी करेंगे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!