Press "Enter" to skip to content

राजघाट नहर के पानी को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम 8 घंटे तक सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे मौके पर

खनियाधाना :– खनियाधाना के पास से निकली राजघाट  नहर  के पानी को लेकर आजकल मुहारीकलां के किसान व आस पास के क्षेत्र के किसान सिंचाई के पानी को लेकर  काफी परेशान  थे जिसके चलते  ग्रामीणों ने  नहर पर जाकर पानी ना आने की स्थिति को देखा पर  राजघाट नहर के गेटमैन की लापरवाही से मुहारीकला  के साँधा  मैं  पानी नहीं जाने से  किसान  अपनी फसल में पानी नहीं दे पा रहे थे मोहरीकला साँधा से  करीब  30 से 35 हजार बीघा जमीन सिंचित होती है  पर साँधा में पानी ना आने से सारे किसान परेशान थे जिसके चलते  किसानों ने तहसील में ज्ञापन देना चाहा पर  खनियाधाना तहसील में तहसीलदार मौजूद ना होने पर गुस्साए किसानों ने  खनियाधाना कृषि उपज मंडी के पास जाकर चक्का जाम कर दिया  और अपनी मांग गेटमैन को हटाओ  और  हमारे लिए  पानी दिलाओ जैसे नारों को लेकर  चिल्ला-चिल्लाकर किसानों ने रोड पर बैठकर चक्का जाम करते हुए नारेबाजी की जिसमें किसानों ने चक्काजाम करीब 2 घंटे तक लगाए रहे तहसीलदार को सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर आए और किसानों को आश्वासन दिया कि आपको पानी भरपूर मिलेगा और गेटमैन को हटा दिया जाएगा पर मुख्य बात तो यह रही कि राजघाट वाई तट नहर के आला अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे जबकि किसानों ने सुबह 10:00 बजे के करीब राजघाट नगर के एसडीओ अमित शाक्य को अवगत करा दिया था पर एसडीओ 4:00 बजे तक मौके पर मौजूद नहीं हुए फोन पर बात होती रही और फोन पर कहते रहे कि मैं बामौरकला आ गया हूं रास्ते में आ गया हूं कहते-कहते 10:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक एसडीओ अमित शाक्य तहसील पहुंचे और अमित शाक्य ने किसानों को आश्वासन दिया कि आप को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा गेटमैन को हटा दिया जाएगा पर चक्काजाम किये किसानों ने तहसीलदार के आश्वासन पर तहसील पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन दिया ज्ञापन में केवल बस दो ही मांग थी सिंचाई के लिए बराबर पानी और गेटमैन को हटाया जाए तहसीलदार ने एसडीओ अमित शाक्य को तत्काल निर्देश दिए कि गेटमैन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए और किसानों को भरपूर पानी दिया जाए जिससे किसानों की फसल चौपट ना हो सके

इनका कहना

मेरे पास फोन आया था तो मैने कर्मचारी भेज दिये थे में पूरी नहर पर पानी चेक करते आ रहा था इससे लेट हुआ हूं और मुहारिकलां साँधा की जो समस्या है वह तत्काल ख़त्म कर दी जायेगी जितना पानी नहर में मिलेगा उतना बराबर पानी किसानों को मिलेगा और गेट मेन को तत्काल हटा दिया जायेगा

अमित शाक्य एस डी ओ राजघाट बाई तट नहर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!