शिवपुरी। रविन्द्र मानिकपुरी जिला आबकारी अधिकारी, जिला शिवपुरी के निर्देशन में मदिरा के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन पर नियंत्रण रखने हेतु जिले के सभी वृतों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज अशोक कुमार शर्मा, अनिरूद्ध खानवलकर, राहुल गुप्ता आबकारी उप निरीक्षकों एवं आबकारी बल द्वारा वृत शिवपुरी अंतर्गत ग्राम सिरसौद में दबिश दी। इस दौरान आरोपी करन वर्मा पुत्र रमेश वर्मा उम्र 28 साल निवासी सुहारा थाना सिरसौद की परचून की दुकान से अवैध रूप से भण्डारित 7 पेटी देशी मदिरा प्लेन में कुल 325 पाव इस प्रकार कुल मात्रा 58.5 बल्क जप्त कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई। मदिरा के अवैध निर्माण एवं परिवहन पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार गश्त, भ्रमण एवं चैकिंग की जा रही है। उक्त जप्तशुदा मदिरा की कीमत 17875 आंकी जा रही है।






Be First to Comment