Press "Enter" to skip to content

देवखुर्द में 7 लाख से अधिक की राशि के स्टाॅप डेम का जीर्णोद्वार कार्य का किया शुभारंभ

योगेन्द्र जैन पोहरी- पोहरी तहसील अंतर्गत ग्राम बछौराके लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एव जिले के प्रभारी रूस्तम सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जल संरक्षण एवं संग्रहण की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में ही संग्रहित हो, इसके लिए प्रदेश भर में जलसंरक्षण एवं संग्रहण की जलसंरचनाए निर्माण करने के साथ-साथ पुरानी संरचनाओं को जीर्णोद्वार कर उन्हें उपयोगी बनाया जा रहा है। रूस्तम सिंह ने उक्त आशय के विचार पोहरी विकासखण्ड के ग्राम देदखुर्द ग्राम पंचायत बछौरा में 7 लाख 31 हजार की लागत से स्टाॅप डेम कम तालाब के जीर्णोद्वार कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने गैती चलाकर कार्य की शुरूआत की।

इस मौके पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  प्रहलाद भारती, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष  राजू बाथम, कलेक्टर  तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार पाण्डे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी  मुकेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि सहित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने इस मौके पर उपस्थितजनों को पानी का संरक्षण करने का संकल्प भी दिलाया।

श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज समय आ गया है कि हम अधिक से अधिक वर्षा के बहते हुए पानी को रोके। इसी दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेश में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संचनाओं के निर्माण के साथ-साथ प्राचीन जलसंरचनाओं के संरक्षण का कार्य हाथ में लिया है। जिसके तहत आज ग्राम देदखुर्द में 7 लाख 31 हजार की लागत से स्टाॅप डेम कम तालाब का जीर्णोद्वार का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तालाब के बन जाने से आसपास के कुंए बावड़ी एवं हेंडपंपों का भी जलस्तर बढ़ेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!