Press "Enter" to skip to content

7 साल के बच्चे का मर्डर बॉडी स्कूल के टॉयलेट में मिली

ऐसे सामने आया 7 साल के मासूम का गुनहगार, बच्चे के तीन दोस्त बने जरियागुड़गांव। यहां के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे
के मर्डर के आरोपी बस कंडक्टर अशोक को पुलिस ने घटना के 12 घंटे बाद पकड़
लिया था। पुलिस ने बताया कि बच्चे के 3 दोस्तों ने बताया कि बस कंडक्टर को
बाथरूम और बाहर लगे वाटर कूलर पर हाथ धोते देखा था। पुलिस ने स्कूल में लगे
सीसीटीवी कैमरे खंगाले, इसमें साक्ष्य मिले। इसी आधार पर स्कूल के 9 बस
चालकों और कंडक्टर को बुलाया गया। बच्चों ने उस आरोपी कंडक्टर अशोक की
पहचान कर ली। पुलिस ने पहले पूछताछ के लिए अशोक को हिरासत में लिया।
 गुनाह कबूला और बोला बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी…

बता दें कि आरोपी अशोक 8 महीने पहले ही स्कूल में बस कंडक्टर लगा था। उसने
मीडिया को बताया, ”मेरी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। मैं बच्चों के टॉयलेट
में था। वहां गलत काम कर रहा था। तभी वह बच्चा आ गया। उसने मुझे देख लिया।
मैंने उसे पहले देखा धक्का दिया। फिर खींच लिया। वह शोर मचाने लगा तो मैं
डर गया। फिर मैंने उसे दो बार चाकू से मारा। उसका गला रेत दिया।”
– जब उससे पूछा गया कि उसने क्या पहले भी किसी बच्चे को सेक्सुअली एब्यूज
किया है, तो आरोपी ने कहा- ”नहीं। ये पहली बार था। मैं घबरा गया था। पता
नहीं कैसे हो गया। मेरी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। मैं गलत काम करना चाहता
था। लेकिन किया नहीं।”
– चाकू के बारे में पूछे जाने पर अशोक ने कहा, ”वो सब्जी काटने वाला चाकू
था। वो गंदा हो गया था। उसे साफ करने के लिए मैं टॉयलेट तक ले आया था। उसी
से बच्चे का गला रेता।”
– यह पूछने पर कि क्या बच्चों का टॉयलेट इस्तेमाल करने से उसे किसी ने रोका
नहीं? अशोक ने बताया- हम वहां जाते रहते थे। कई बार देख लिए जाते थे तो
हमें टोका जाता था।
क्या है मामला?

रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को 7 साल के बच्चे का मर्डर हो गया
था। बच्चे की बॉडी स्कूल के टॉयलेट में मिली थी। उसका गला धारदार हथियार से
रेता गया था। उसका एक कान भी पूरी तरह कटा पाया गया। बच्चा दूसरी क्लास
में पढ़ता था। पुलिस ने इस मामले में बस कंडक्टर को अरेस्ट किया है।
बच्चे की मां बोली मेरा पुलिस पर भरोसा नहीं
– कंडक्टर की गिरफ्तारी के बाद मृतक बच्चे की मां सुषमा ने कहा था कि बेटे
की हत्या के पीछे मामला कुछ और है। मां ने कहा था, “मेरा बेटा तो बस से
स्कूल जाता ही नहीं था तो बस कंडक्टर उसे क्यों मारेगा? मुझे पुलिस पर
भरोसा नहीं है, इसकी सीबीआई जांच करे।”
– “हो सकता है कि मेरे बच्चे ने टॉयलेट में स्कूल से जुड़े कुछ लोगों को
कुछ गलत करते हुए देख लिया हो, जिसके बाद सच्चाई को दबाने के लिए ही उसकी
हत्या कर दी गई।”
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!