Press "Enter" to skip to content

गीता पब्लिक स्कूल ने संस्कार हाईस्कूल को 75 रनों से रौंदा

एसपीएस कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेला गया मुकाबला

शिवपुरी। एसपीएस कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2017 के तीसरे दिन गीता पब्लिक स्कूल एवं संस्कार हाईस्कूल के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस गीता पब्लिक स्कूल की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उनका यह निर्णय उस समय सही साबित हुआ जब गीता पब्लिक स्कूल की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर पहाड़ जैसा 115 रनों का स्कोर बनाया। इस पारी में प्रेरणा ने 43 रन एवं वैशाली ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 115 रनों के जबाव में खेलने उतरी संस्कार हाईस्कूल की टीम 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 40 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को गीता पब्लिक स्कूल की टीम ने 75 रनों बड़े अंतर से जीत लिया। आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शा. महाविद्यालय शिवपुरी के प्रोफेसर यूसी गुप्ता रहे। उनके द्वारा सर्वप्रथम दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया, साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पर एसपीएस गु्रप के संचालक अशोक ठाकुर को बधाई दी। इस मौके पर गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा, संस्कार हाईस्कूल के संचालक गोपेन्द्र जैन, एसपीएस प्राचार्य पंकज भास्कर,क्रीडाधिकारी वसीम खान, सुनील तिवारी, गिरीश मिश्रा, गीतापब्लिक के कोच रवि एवं सोहेल खान आदि उपस्थित रहे।

 कल खेले जाएंगे सेमीफायनल मुकाबले
28 सितम्बर को प्रथम सेमीफायनल शा. कन्या विद्यालय एवं गीता पब्लिक स्कूल के बीच सुबह 8 बजे और द्वितीय सेमीफायनल एसपीएस कॉलेज बनाम हैप्पीडेज स्कूल के बीच दोपहर 2 बजे पोलोग्राउण्ड मैदान शिवपुरी में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजक एसपीएस गु्रप संचालक अशोक ठाकुर ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वह मैदान पर अपनी उपस्थित दर्ज कराएं और महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!