Press "Enter" to skip to content

कैलिफोर्निया में आया 7.1 की तीव्रता का भूकंप, कई इमारतों को नुकसान की सूचना ! Inter National

कैलिफोर्निया में आया 7.1 की तीव्रता का भूकंप, कई इमारतों को नुकसान की सूचना
कैलिफोर्निया। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में भीषण भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 7.1 मापी गई है। फिलहाल इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन इसे कैलिफोर्निया के इतिहास का सबसे बड़ा भूकंप करार दिया जा रहा है।
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिणी कैलिफोर्निया के रिजक्रेस्ट से 11 मील दूर है और यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात 8 बजे आया। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप की वजह से कईं इलाकों में आग लग गई है वहीं कुछ लोगों को घायल होने की सूचना है।

सोशल मीडिया में सामने आ रही तस्वीरों में कईं सड़कें धंसी नजर आ रही हैं वहीं इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि इसके एक दिन पहले ही कैलिफोर्निया में 6.4 की तीव्रता का भूकंप आया था और इसके बाद इलाके में 1700 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!