Press "Enter" to skip to content

संविदा डॉक्टर की सेवा समाप्त, प्रसव उपरांत लिए थे 700 रुपए / Karera News

शिवपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा में पदस्थ संविदा डॉक्टर संकल्प जैन की संविदा सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। एनएचएम मिशन संचालक प्रभारी डॉ. सलोनी सडना ने यह सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है। इस संबंध में 12 मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के उपसंचालक द्वारा जब शिवपुरी जिला अस्पताल के एसएनसीयू के मदर वार्ड का भ्रमण किया गया था उस दौरान आवेदक रश्मि दुबे पत्नी निरंजन निवासी करैरा द्वारा प्रसव उपरांत डॉक्टर संकल्प जैन पर 700 रुपए लेने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में सीएमएचओ के निर्देशन में जांच दल बनाकर जांच हुई तो आरोप की पुष्टि हुई। उसके बाद डॉक्टर को 18 जून को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। हालांकि डॉक्टर ने इस तरह की कोई रिश्वत लेने से इंकार किया था, लेकिन बयान और साक्ष्यों के आधार पर 26 सितंबर को डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करने के आदेश भोपाल से जारी कर दिए गए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!