बैराड। बैराड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्हारा में 35 00 की जनसंख्या वाले गांव में करीब सात-आठ सौ लोग चिकनगुनिया से ग्रस्त हैं। ग्राम दुलारा निवासी राजेश धाकड़ ने बताया कि हमारे गांव में ऐसा कोई परिवार नहीं है जिसके घर में एक दो मरीज नहीं हो जब कि 300 परिवारों की गांव में लगभग 700 मरीज अपना इलाज भटनावर, बैराड, पोहरी, शिवपुरी तक करा रहे हैं। इसके बाद भी कोई आराम नहीं पड़ रहा इससे झोलाछाप डॉक्टरों की चांदी हो रही है। दीपावली के पहले से चिकनगुनिया के हो रहे शिकार ग्रामीणों ने समझा कि कुछ सर्दी के बाद कुछ कम हो जाएगा, लेकिन दीपावली के बाद लगातार संख्या में वृद्धि हो रही है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं चेत रहा है। ग्रामीण चिकनगुनिया से हो रहे हैं परेशान गुब्बारा गांव में पिछले सात आठ दिनों से ग्रामीण बुखार बाद शरीर के जोड़ों में होने वाले दर्द से पीडि़त हैं। इस स्थिति पूरे गांव में फैली इस बीमारी से चंद दिनों में ही लगभग पूरे गांव को चपेट में ले लिया है वहां आसपास कोई सरकारी अस्पताल व उपचार की व्यवस्था नहीं है इसलिए झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं।
बॉक्स
इनका कहना है
गाम दुल्हारा में 10 दिन पहले भी हमारे पास खबर आई थी इसके बाद हमने 50 घरों को अपनी टीम द्वारा चेकअप कराया जिसमें 17 मरीज वायरल के आए थे। कल मैं अपनी टीम लेकर बाकी घर जाऊंगा तब सैंपल लेकर आऊंगा। इसके बाद ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के लिए सैंपल भेजेंगे। यहां से चिकनगुनिया की रिपोर्ट मिलेगी हमने लावा भी चेक कर लिया है, लेकिन वहां कोई लावा नहीं पाया गया।
डॉ. पवन कोरकू, बीएमओ पोहरी






Be First to Comment