खनियांधाना पुलिस ने पकड़ी 70 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब

शिवपुरी। खनियांधाना थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट को बीती शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक द्वारा अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जाता है। मुखबिर की सूचना पर से थाना प्रभारी श्री जाट ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर न्यायालय रोड स्थित तालाब के पास से आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत 14 हजार रुपए जब्त की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय पुत्र देवलाल जाटव उम्र 31 वर्ष निवासी कछौआ थाना पिछोर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजबद्ध कर लिया।