Press "Enter" to skip to content

अगूरी की आत्महत्या के मामले में पति, सास, ससुर सहित 7 पर केस / Shivpuri News

शिवपुरी। रोटियां बनाने में देरी होने पर विवाहिता की मारपीट कर दी थी। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर भारती लोधी ने कुएं में कूदकर जान दे दी थी। पुलिस ने सोमवार को पति, सास-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट, दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक अंगूरी उर्फ भारती (22) पत्नी शिव कुमार लोधी निवासी सिरसौद ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे घर में लड़ाई के बाद कुएं में कूदकर जान दे दी। शनिवार को भाई ने आकर पुलिस की मदद से शव निकलवाया था। मामले में जांच के बाद सोमवार को अमोला थाना पुलिस ने पति शिवकुमार लोधी, ससुर धनीराम लोधी, सास जामवती, जेठ सुनील लोधी, जेठानी सविता लोधी नंदेऊ रामेश्वर और ननद रेखा लोधी के खिलाफ दहेज एक्ट व दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!