Press "Enter" to skip to content

धरने पर डटे सेल्समैन, अब 7 जनवरी से करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल / Pichhore News

पिछोर। पिछोर विधानसभा के खनियांधाना और पिछोर क्षेत्र के लगभग 142
शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के सेल्समैन 30 दिसंबर से पिछोर अनु विभाग
कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। इस बीच शनिवार को जिला
आपूर्ति अधिकारी समेत एक कमेटी सेल्समैनो से चर्चा कर उनकी समस्याओं का
निराकरण करने आई, लेकिन तीन-चार घंटे की बात के बाद कोई बात न बन सकी।
सेल्समैन धरने पर बैठे रहे। अपनी मांगों को लेकर 3 जनवरी को मुख्यमंत्री,
प्रदेश खाद्य मंत्री, प्रदेश सहकारिता मंत्री, आयुक्त पंजीयक, कमिश्नर,
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, जिला कलेक्टर समेत तमाम आला अधिकारी और
नेताओं को फैक्स मेल कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सेल्समैनों ने अपनी
मांग रखते हुए बताया कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रुपेंद्र सिंह परमार,
सहकारिता प्रशासक राकेश सिंह चौहान, खनियांधाना जिला सहकारी बैंक शाखा
प्रबंधक मनोज यादव तथा शाखा प्रबंधक पिछोर रुद्र कुमार पुरोहित का तत्काल
स्थानांतरण करने के अलावा वेद प्रकाश गुप्ता सहायक समिति प्रबंधक कमालपुर
एवं करारखेड़ा की सेवा समाप्ति कर कार्रवाई की जाए। सेल्समैनों का कहना है
कि यदि प्रशासन ईमानदारी से जांच करें तो वर्तमान में पदस्थ अधिकारी कोरोना
काल में आए लाखों कुंटल खाद्यान्नाों का घोटाला कर डकार गए हैं और नियम
कायदों की अनदेखी कर कार्य कर रहे हैं। हमारे स्थान पर तुला वटी सेल्समैन
बनकर अधिकारियों से मिलकर दुकानें संचालित कर रहे हैं और लाखों का घोटाला
कर रहे हैं। हमारे पास नोड्यूज होने के बाद भी हम पर रिकवरी निकाली जा रही
है जिसकी निष्पक्ष जांच की जाए। अब सभी सेल्समैन 7 जनवरी से क्रमिक भूख
हड़ताल करने जा रहे हैं।

सेल्समैनो का आरोप प्रशासन नहीं ले रहा सुध

धरना
प्रदर्शन पर बैठे सेल्समेनों ने आरोप लगाया कि मौसम खराब है जब से हम धरना
प्रदर्शन पर बैठे हैं नगर परिषद सफाई से लेकर प्रकाश और अलाव आदि अन्य
व्यवस्थाओं को नहीं दिख रहा। इसके अलावा प्रशासन का कोई भी अधिकारी किसी
व्यवस्था और हमारी देखरेख के लिए नहीं आया। धरना पांडाल में रात को सो रहे
व्यक्तियों के साथ कोई भी घटना घट सकती है। कई राजनीतिक लोग अशांति और
उत्पात के लिए सक्रिय हैं जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!