युवा नेता जैमिनी ने वार्ड 7 में मनाई राजमाता की जन्म शताब्दी

शिवपुरी। जिलेभर में भाजपाइयों में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी अलग-अलग अंदाज में मनाई गई। इसी क्रम में भाजपा के युवा नेता विपुल जैमिनी ने शहर के वार्ड क्रमांक 7 में युवाओं के साथ मिलकर मनाई। इसके अलावा भाजपा नगर मंडल द्वारा हनुमान मंदिर पर गरीबों को खाना खिलाकर राजामाता की जयंती मनाई इस दौरान विपुल जैमिनी भी उपस्थित रहे जिन्होंने खुद परोसकर गरीबों को भोजन खिलाया।