Press "Enter" to skip to content

आबकारी ने जब्त की 7 पेटी शराब सहित एक मोटरसाइकिल

शिवपुरी। जिला आबकारी अधिकारी, जिला शिवपुरी रविन्द्र मानिकपुरी के निर्देशन में मदिरा के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन पर नियंत्रण रखने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है जिसके क्रम में पिछोर वृत्त में प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक अनिरूद्ध खानवलकर के द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात्रि आरोपी जयपाल उर्फ टिंकू लोधी पुत्र स्वरूप सिंह लोधी के कब्जे से हीरो होण्ड सीडी डॉन लाल रंग की एमपी 19 एमए 3342 से 7 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 63 बल्क लीटर अवैध रूप से परिवहन करते हुये बरामद की। आरोपी के खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। मदिरा के अवैध निर्माण एवं परिवहन पर नियंत्रण बावत आबकारी विभाग द्वारा लगातार गश्त, भ्रमण एवं चैकिंग की जा रही है। उक्त जप्तशुदा मदिरा की कीमत 17 हजार रुपए आंकी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!