
शिवपुरी – न्यायालय अभिषेक सक्सैना जेएमएफसी जिला शिवपुरी ने बाइक से टक्कर मारने के जुर्म में आरोपी रोहित पर 6 हजार रुपए का प्रतिकर लगाया है। अभियोजन के अनुसार 21 अक्टूबर 2017 की दोपहर 3 बजे फरियादी जसवंत टीवी टॉवर रोड तात्याटोपे स्कूल के सामने खड़े होकर अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रहा था। तभी आरोपी रोहित बाइक से आया और लापरवाही और तेजी से चलाकर टक्कर मार दी। चोटें आने पर फिजीकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना के बाद चालान कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाते हुए छह हजार रुपए के प्रतिकर से दंडित किया है।






Be First to Comment