
शिवपुरी। अव्यवस्थाओं और लापरवाही का अड्डा बनी नगरपालिका एक बार सुर्खियों में है इस बार अधिकारियों की लापरवाही उस समय उजागर हुई जब नवागत नपा सीएमओ सीपी राय ने स्टोर में रखे कबाड़ को खुलवाना शुरू किया। स्टोर खुलते ही सबको चौका दिया क्योंकि एक ही स्टोर में 30 फीसदी हिस्से से खराब मोटर, पंप, केबल आदि निकाला गया। जिसमें 70 मोटर, 67 पंप व कंडम स्टार्टर सहित बड़ी तादाद में केबल निकली है। जबकि नगर पालिका में ऐसे ही 6 और स्टोर हैं। जहां बड़ी तादाद में खराब मोटर, पंप, पाइप व केबलों का जखीरा भरा पड़ा है। स्टोर का ताला खुलवाकर खराब मोटरों को चेक करवाने पर पता चला कि 70 फीसदी मोटरें रिपेयरिंग कर चालू कराई जा सकती हैं। इसलिए नगर पालिका अब नई मोटरें खरीदने के मूड में नहीं है। खराब मटेरियल से काम चलाऊ मोटरें निकालकर बोरवेल में डाला जाएगा। जैम से पाइप लाइन के लिए एक ऑर्डर केसिंग कर दिया है। उपलब्ध खराब पाइपों को ठीक कराकर उपयोग में लाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो यह सब कमीशन का ख्ेाल है और इसी के चलते जिस पुराने सामान से काम चल सकता है फिर भी उसे काबड़ में फटक दिया जाता है और नया सामान खरीद लिया जाता है।
अधिकारी कह रहे कार्रवाई की बात
यहां बता दें कि पिछले वर्ष नगरपालिका द्वारा 50 लाख रुपए की मोटरों की खरीददारी की थी। खरीदी मोटरों के बारे में पार्षदों ने पूछा तो एई आरडी शर्मा ने खुलेआम कहा कि जो नई मोटरें बोरवेल में डाली थीं, खराब होने पर उन्हें बाहर निकाला। खुलवाने पर मोटरें नकली निकलीं। मामले में सीएमओ ने कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन अभी तक कार्रवाई की प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई है।






Be First to Comment