करंट लगने से 65 बर्षीय वृद्धा की मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। खेत में काम कर रही एक 65 वर्षीय वृद्धा भवूती पत्नि भगवालाल धाकड़ निवासी रानीपुरा पोहरी को उस समय करंट लग गया जब वह हदेश धाकड़ के खेत में काम कर रही थी। घटना सुबह 11:30 बजे घटित हुई। जिसकी जानकारी काफी देर बाद उसके परिजनों को उस समय लगी जब  भवूती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे बुलाने के लिए खेत में पहुंचे जहां उसका शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।