नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय सेना में एक बड़े
रिफॉर्म को मंजूरी देते हुए शेखटकर पैनल के 93 में से 65 प्रस्तावों को
मंजूरी दे दी है। इस पैनल को सरकार ने सेना की युद्धक क्षमता बढ़ाने और
रक्षा खर्च को संतुलित करने के लिए बनाया था। इसके बाद सेना के 57 हजार
अफसरों की दूसरे अन्य कामों में तैनात किए जा सकेंगे।
वित्त मंत्री
अरुण जेटली ने इसकी जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि आजादी के बाद से
यह भारतीय सेना का सबसे बड़ा रिफॉर्म होगा जिसे सेना से बातचीत के बाद ही
किया जा रहा है। इसे 2019 तक लागू कर लिया जाएगा। इस रिफॉर्म के बाद 57000
जेसीओ, आरओ रैंक के अधिकारियों की पुनः तैनाती होगी।
इस रिफॉर्म के
सेना के सिग्नल्स, इंजीनियरिंग कॉर्प्स और ऑर्डिनेंस में बड़े बदलाव होंगे।
इसके तहत इंजीनियरिंग और सिग्नल यूनिट का विलय किया जाएगा, शांति में सेना
डाक प्रतिष्ठानों को बंद किया जाएगा, सभी 39 सैन्य फार्म भी बंद किए
जाएंगे और इनमें से 12 तो 15 अगस्त से पहले ही बंद कर दिया गया है।
केंद्र ने सेना में बड़े रिफॉर्म को दी मंजूरी, माने शेखटकर पैनल की 65 प्रस्ताव
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News





Be First to Comment