खनियांधाना , दक्षिण के श्रवणबेलगोला स्थित प्रसिद्ध जैन प्रतिमा भगवान बाहुबली के प्रत्येक 12 वर्ष के बाद होने वाले महामस्तकाभिषेक की तर्ज पर गत दिवस खनियांधाना के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी पर भी विराजमान भगवान बाहुबली जी की खड़गासन प्रतिमा के महामस्तकाभिषेक का आयोजन बड़े ही भक्ति भाव के साथ किया गया जिसमें सैकड़ों इंद्रों ने मिलकर 108 कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया । सर्वप्रथम सौधर्म इंद्र नन्हेलाल राजेश कुमार एवं ईशान इंद्र राजेन्द्र कुमार संजीव कुमार कपिल चौधरी , सानत कुमार इंद्र आशीष कुमार , आनंद कुमार मोदी एवं माहेंद्र इंद्र महेंद्र कुमार , स्वदेश कुमार , श्रेष्ठ जैन ने अभिषेक किया तथा सभी कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य श्री जयकुमार जैन मुहासा वालों के सानिध्य में संपन्न हुए ।
उल्लेखनीय है कि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 50वें संयम स्वर्ण महोत्सव एवं आठवीं तीर्थंकर चंद्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर यह सभी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नगर के प्राचीन बड़ा जैन मंदिर जी के प्रांगण में अत्यंत हर्ष उल्लास पूर्वक संपन्न हुए तथा भगवान बाहुबली की प्रतिमा को विराजमान हुए 62 वर्ष होने के पश्चात आज पहली बार महामस्तकाभिषेक का आयोजन किया गया जिसको लेकर पूरे समाज में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण रहा इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन , महामंत्री सनत देदामूरी , मंत्री महेंद्र कुमार जैन , कोषाध्यक्ष सुमत कुमार चौधरी , पवन कुमार जैन , सतीश कुमार जैन टोना जैन (मामा) , सोनू जैन (प्रेस), नरेंद्र जैन बामोर , ताराचंद्र चौधरी , संगम देदामूरी ,शशांक देदामूरी सहित बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर इस में भाग लिया ।






Be First to Comment