योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी विधानसभा के विकास कार्यों में एक और कडी जोडते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने पोहरी नगर में किलागेट से मुरली मनोहर मंदिर तक बनने जारही सीसी सडक के निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया गया पोहरी नगर में जनता की मांग थी कि किला गेट से प्राचीन मंदिर तक रोड का निर्माण किया जाए जनता की इस मांग को विधायक प्रहलाद भारती द्वारा सीसी रोड का भूमिपूजन कर मांग को पूरा कर दिया
लोक निर्माण विभाग के अधीन निर्मित होने जारही 3.75 मीटर चौडाई तथा 650 मीटर लंबाई की इस सडक का निर्माण 61 लाख 68 हजार की लागत राशि से होगा। सडक निर्माण के साथ ही इसके दोनों ओर नालियों का निर्माण भी होगा।
उल्लेखनीय है कि पोहरी में किलागेट से मुरलीमनोहर मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते के निर्माण की मांग आम जनता द्वारा लगातार की जारही थी। जनता की इसी मांग पर विधायक के प्रयास से किले के अंदर की ओर शीघ्र ही सडक निर्माण होगा। जिसके फलस्वरूप आमजन का आवागमन भी सुलभ होगा।
सीसी सडक निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर विधायक भारती के साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, मण्डल महामंत्री मोहन उपाध्याय, मुरारी धाकड, विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार जैन, किशन जैमिनी, नवीन गुप्ता, पप्पू सिठेले, रामबाबू तोमर, जयपाल तोमर, पत्रकार प्रदीप गुप्ता, अभिषेक शर्मा, योगेन्द्र जैन,,हितेष जैन,देवी सिंह जादौन, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी मनीष द्विवेदी, उपयंत्री आरएस गौड उपस्थित रहे।






Be First to Comment