Press "Enter" to skip to content

भोगीराम नागर 6000 रुपये की अबैध शराब के साथ गिरफ्तार | Shivpuri News

थाना देहात द्वारा  6000 रू की अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
शिवपुरी। दिनांक 28.08.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना देहात द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 6000 रू की अवैध शराब जप्त की गई।
थाना प्रभारी देहात निरी. राकेश गुप्ता को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि झाँसी रोड़ मरघटखाने के पास मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची शराब कहीं ले जाने के लिए खड़ा है सूचना पर से थाना प्रभारी देहात द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनि. दिनेश नरवरिया के नेत्रत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया जैसे ही पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भोगीराम पुत्र बाबूलाल नागर उम्र 45 साल निवासी बूढ़े बालाजी के पास गुना हाल वेयर हाउस के पास लुधावली का होना बताया जिसके कब्जे से दो प्लास्टिक की कट्टियों में 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब कीमत 6000 रू की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरी. राकेश गुप्ता, उनि. दिनेश नरवरिया, आर. दिनेश एवं आर. सुनील भार्गव की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!