
शिवपुरी। जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मदिरा के धारण परिवहन विक्रय संग्रहण की प्रभावी रोकथाम किये जाने हेतु विगत देर शाम दौराने गश्त रन्नौद क्षेत्र में अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त कोलारस द्वारा महेन्द्र लोधी पुत्र नाथूराम लोधी निवासी घटभरा थाना पिछोर को समक्ष गवाहन तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो नीले रंग की केनो में 30-30 लीटर कुल 60 लीटर ओ.पी. एवं मोटर सायकल हीरो होण्डा पेशन प्रो बरामद कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2), 49क के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्ती का अनुमानित मूल्य 127000 है। उक्त कार्यवाही में अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक, मोहनलाल वैश्य, यदुवीर सिंह जादौन आबकारी मुख्य आरक्षक, भूप सिंह धाकड़ आबकारी आरक्षक का सराहनीय सहयोग रहा।






Be First to Comment