Press "Enter" to skip to content

60 फीट चौड़े हो गए सत्य साईं चौराहे के दो लेफ्ट टर्न,


इंदौर। बीआरटीएस कॉरिडोर के एमआर-9 जंक्शन के बाद नगर निगम ने सत्य साईं चौराहे के चौड़ीकरण का ज्यादातर काम पूरा कर लिया है। करीब तीन महीने पहले निगम ने यह काम हाथ में लिया था। चौराहे पर बॉम्बे हॉस्पिटल तक आने-जाने वाले दोनों मुहाने पहले 30 फीट चौड़े थे जिन्हें अब 60 फीट चौड़ा बना दिया गया है। इससे मुड़ने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। अब फिनिशिंग और चौड़ीकरण संबंधी कुछ काम बाकी है, जिसे निगम अफसर इसी माह की 20-25 तारीख तक पूरा करने का दावा कर रहे हैं।बीआरटीएस कॉरिडोर पर जीपीओ चौराहा, इंडस्ट्री हाउस टर्निंग, शिवाजी प्रतिमा जंक्शन, एमआर-9 जंक्शन, सत्य साईं चौराहा और जेल रोड के दरगाह चौराहे के लेफ्ट टर्न चौड़े करने का काम पिछले साल शुरू किया था। इनमें से ज्यादातर चौराहों के एक, दो या चारों लेफ्ट टर्न चौड़े किए जा चुके हैं या इसी माह पूरे होने वाले हैं। सत्य साईं चौराहे के लेफ्ट टर्न स्कूल तरफ 250, जबकि सामने की तरफ 80 मीटर लंबाई में चौड़े किए गए हैं। इससे पहले बाधक खंभों की शिफ्िटग भी निगम ने की। यह रोड एबी रोड और रिंग रोड को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है, महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर, बायपास और निपानिया क्षेत्र आने-जाने वाले लोग भी एमआर-10 के साथ इस रोड का इस्तेमाल बड़ी संख्या में करते हैं। निगम के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बॉम्बे हॉस्पिटल की तरफ रोड चौड़ाई और बरसाती पानी की निकास के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का काम जोन द्वारा किया जा रहा है। अकेले लेफ्ट टर्न चौड़े करने में 25-30 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। बचे काम जनवरी में पूरे किए जाएंगे।
यह सुविधा होगी
लेफ्ट टर्न चौड़े होने से बॉम्बे हॉस्पिटल तरफ से बीआरटीएस कॉरिडोर या स्कीम-78 तरफ जाने वाले वाहन चालकों को मुड़ने और सिग्नल के पास खड़े रहने के लिए दोगुना जगह मिलने लगी है। यही फायदा स्कीम-78 तरफ से आने वाले वाहनों को होगा और उन्हें गुजरने के लिए ज्यादा चौड़ा रास्ता मिलेगा। इसके साथ ही निरंजनपुर या विजय नगर तरफ से आकर बॉम्बे हॉस्पिटल तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भी चौड़ीकरण का फायदा मिलेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!