पिपरई अशोकनगर (एजाज खान) :– गुरूवार की दोपहर पिपरई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए नगर से करीब पांच किमी दूर स्थित खोरीवड़ी गांव से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बब्लू उर्फ राजपाल यादव पुत्र दीवान सिंह यादव निवासी खोरीवड़ी गांव जोकि अवैध तरीके से गांव में शराब की बिक्री करता था जिसकी सूचना पुलिस को नही थी जैसे ही मुखबिर द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना पिपरई पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह बुंदेला के निर्देश पर एएसआई सुमन किशोर बरूआ एएसआई ब्रगभान सिंह सेंगर प्रधान आरक्षक राम किशोर प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान और आरक्षण ब्रगभान धाकड़ की एक टीम बनाकर शराब को पकडने के लिए खोरीवड़ी गांव भेजी गई। जहां पर बल्लू उर्फ राजपाल यादव अपने घर के पास से ही अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर के उसको धर दबोचा जिसके घर से करीब 60, लीटर शराब भी जप्त की गई है, पुलिस ने आरोपी बल्लू उर्फ राजपाल यादव को गिरफ्तार कर के 34, (2) अबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment