Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी से पहली स्पेशल ट्रेन 6 से, खरगपुर तक चलेगी / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी से पहली स्पेशल ट्रेन 6 मार्च से चलेगी। दो दशक में शिवपुरी स्टेशन से चलने वाली यह पहली ट्रेन होगी। रेलवे ने गुरुवार की देर शाम स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश जारी किया है। शिवपुरी स्टेशन मास्टर उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शिवपुरी-खरकपुर ट्रेन 6 फरवरी की सुबह 8 बजे से ट्रेन चलेगी।

20 कोच की यह ट्रेन 12 बजे ग्वालियर और यहां से चलकर 14:30 बजे धौलपुर, रात 11 बजे कानपुर और अगले दिन 7 मार्च को प्रतापगढ़ में रात 2:30 बजे और सुबह 7:20 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।

सुबह 10:50 बजे तक सासाराम, 12:20 बजे गया, रात 11:30 बजे टाटा नगर, 1:50 बजे झारग्राम और 8 मार्च की सुबह 4:30 बजे खरगपुर पहुंचेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!