Press "Enter" to skip to content

रणवीर यादव की कार्यवाही : घरेलू सिलेंडर से चल रही शहर में खटारा ऑटो, ओवरलोड में 6 ऑटो सहित एक मैजिक जप्त | Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी शिवपुुरी राजेेेश सिंह चंदेल के निर्देशन में आज यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने ओवरलोड ऑटो, मैजिक एवं घरेलू सिलेंडर से चलने वाली ऑटो कार्रवाई की है। जिसमें 6 ऑटो ओवरलोड में हैं। और एक मैजिक ओवरलोड में हैं। इसके पश्चात दो ऑटो घरेलू सिलेंडर से चलने वाली जप्त की है। कुल मिलाकर आठ ऑटो एवं एक मैजिक जप्त की गई हैं। इन सभी को प्रकरण बनाकर न्यायालय भेजा गया है। शहर में घरेलू सिलेंडर से चलने वाली खटारा ऑटो पर यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कार्रवाई की है। जिसमें दो ऑटो जप्त की है। उनकी कंडीशन बहुत खराब बताई जा रही हैं। जो कि सवारियों के लिए घातक हैं। जिसके पश्चात भी ऑटो चालक अपनी मनमानी के चलते शहर में ऑटो चला रहे हैं। टोटल ऑटो एवं मैजिक में तीन ऑटो में शिवपुरी पब्लिक स्कूल के बच्चे थे। और दो ऑटो में सेट बेनेटिक के स्कूल के बच्चे थे और एक ऑटो है गीता पब्लिक स्कूल के बच्चे थे एक अन्य में एक मैजिक जप्त की गई है जो की राजेन्द्र मेमोरियल स्कूल की हैं। इन सभी में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए पाए गए इस कारण इन सभी को जप्त किया गया है। और माननीय न्यायालय कार्रवाई की कार्यवाही की गई है।


इन पर की गई कार्यवाही:-
ओवरलोडिंग में :-
एमपी 33 आर 0710
यूपी 80 एड़ी 9154
एमपी 33 आर3346
एमपी 33 आर 0814
एमपी 33 आर 0563
एमपी 33 आर 0670
एमपी 33 टी 1251

घरेलू सिलेंडर से चलने में इन पर हुई कार्यवाही:-
एमपी 07 टी 4231
यूपी 80 एड़ी 9275

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!