Press "Enter" to skip to content

ओमनी कार से कर रहा था स्मैक तस्करी, 6 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा 60 हजार रूपये की स्मैक एवं ओमनी कार के साथ 01 आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के आदेशानुसार मादक पदार्थो का अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत दिनांक 23.06.19 को थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति फतेहपुर टोंगरा रोड तिराहे के पास शिवपुरी में ओमनी कार से अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे तो मुखबिर के बताए स्थान पर एक ओमनी कार दिखी जिसमें एक व्यक्ति मिला संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी ओमनी चालक द्वारा पुलिस को देखकर कार भगाने की  कोशिश की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त ओमनी कार को  दबोचकर आरोपी चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जितेंद्र पुत्र जंडेल सिंह जादोन उम्र 25 साल निवासी ग्राम डोंगरपुर थाना कोलारस का होना बताया तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्मैक 6 ग्राम कीमत लगभग 60000 रू एवं ओमनी कार क्रमांक एमपी 07  बीडी 0991 कीमत ₹200000 कुल मसूरका कीमत ₹260000 की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. बीएस जादौन,सउनि रामेश्वर शर्मा, आर. देवेन्द्र ,
 एवं आर. चा. शरद की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!